![Chhath Puja 2021: छठ पूजा का महापर्व आज से हो रहा है शुरू हो रहा है, जानें नहाय-खाय का मुहूर्त](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/11/08/33fd2338e20c9439bd3c9acdee343dbd_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Chhath Puja 2021: छठ पूजा का महापर्व आज से हो रहा है शुरू हो रहा है, जानें नहाय-खाय का मुहूर्त
ABP News
Chhath Puja 2021 Nahay Khay : छठ पूजा का आरंभ 8 नवंबर 2021, सोमवार से हो रहा है. पंचांग के अनुसार जानते हैं नहाय-खाय का शुभ मुहूर्त.
Chhath Puja 2021: छठ पूजा का महापर्व आज यानि 8 नवंबर 2021, सोमवार के दिन से आरंभ हो रहा है. नहाय-खाय से छठ पूजा का आरंभ माना जाता है. मान्यता है कि नहाय- खाय की पूजा शुभ मुहूर्त में करने से विशेष पुण्य प्राप्त होता है. पंचांग के अनुसार नहाय-खाय का शुभ मुहूर्त क्या है, आइए जानते हैं.
छठ पूजा: नहाय-खाय का शुभ मुहूर्तपंचांग के अनुसार छठ पूजा का प्रथम दिन नहाय-खाय कार्तिक मास की शुक्ल पक्ष की चतुर्थी की तिथि से शुरू होता है. पंचांग के मुताबिक कार्तिक शुक्ल की चतुर्थी तिथि 07 नवंबर, रविवार को शाम 04 बजकर 21 मिनट पर आरंभ हुई थी. चतुर्थी की तिथि का समापन 08 नवंबर 2021, सोमवार को दोपहर 01 बजकर 16 मिनट पर होगा. उदयातिथि आज ही है. इसलिए छठ पूजा का नहाय-खाय आज है.