
Best Smart Watch: Apple को पछाड़कर Xiaomi टॉप पर, 30 मिनट में बिकी स्मार्ट वॉच की 2 मिलियन से अधिक यूनिट्स
ABP News
Best Smart Watch: Xiaomi ने वीयरेबल ब्रैंड कैटेगरी में Apple को पछाड़ दिया है. कंपनी का वीयरेबल ब्रैंड Mi Ban 2 दुनिया का सबसे अच्छा स्मार्ट वॉच बनकर उभरा है.
Best Smart Watch : बजट फोन बनाने वाली चीन कंपनी Xiaomi स्मार्ट वॉच सेगमेंट में अब Apple को टक्कर दे रही है. कंपनी का वीयरेबल ब्रैंड Mi Ban 2 दुनिया का सबसे अच्छा स्मार्ट वॉच बनकर उभरा है. हाल ही में Canalys की ओर से जारी एक रिपोर्ट के अनुसार, इस ब्रैंड ने 2021 के क्वॉर्टर 2 में Apple को पछाड़ते हुए वीयरेबल ब्रैंड कैटेगरी में दुनिया में टॉप पोजिशन हासिल की है. यह ब्रैंड कितना पॉपुलर है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कंपनी के 11.11 कैंपेन के तहत महज 30 मिनट में इस स्मार्ट वॉच की 2 मिलियन से अधिक यूनिट्स बिक गईं. आइए जानते हैं ऐसा क्या खास है इस स्मार्ट वॉच में.
Redmi Watch 2 की खासियत