
Basant Panchami 2021: 16 फरवरी को है बसंत पंचमी, जानिए शुभ मुहूर्त, पूजा विधि, महत्व और मान्यताएं
NDTV India
Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) का त्योहार उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2021) का विधान है. इस दिन कई लोग प्रेम के देवता काम देव की पूजा भी करते हैं.
Basant Panchami 2021: बसंत पंचमी (Basant Panchami 2021) का त्योहार उत्तर भारत में धूमधाम से मनाया जाता है. बसंत पंचमी के दिन विद्या की देवी सरस्वती का जन्म हुआ था इसलिए इस दिन सरस्वती पूजा (Saraswati Puja 2021) का विधान है. इस दिन कई लोग प्रेम के देवता काम देव की पूजा भी करते हैं. किसानों के लिए इस त्योहार का विशेष महत्व है. बसंत पंचमी पर सरसों के खेत लहलहा उठते हैं. चना, जौ, ज्वार और गेहूं की बालियां खिलने लगती हैं. इस दिन से बसंत ऋतु का प्रारंभ होता है. यूं तो भारत में छह ऋतुएं होती हैं लेकिन बसंत को ऋतुओं का राजा कहा जाता है. इस दौरान मौसम सुहाना हो जाता है और पेड़-पौधों में नए फल-फूल पल्लवित होने लगते हैं. इस दिन कई जगहों पर पतंगबाजी भी होती है.More Related News