![Baital Pachisi : 'मालती' का असली पति कौन? राजा विक्रम का उत्तर सुनकर बैताल भी रहा गया दंग](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/02/08/fb1714ba0f18d2e0f334f4ab016c09a6_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Baital Pachisi : 'मालती' का असली पति कौन? राजा विक्रम का उत्तर सुनकर बैताल भी रहा गया दंग
ABP News
Motivational, Baital Pachisi, Betaal Pachisi : बैताल पचीसी की कहानियां बहुत ही रोचक हैं. ये मनोरंजन के साथ एक उपदेश भी देती हैं. आज की दूसरी (Second Story) कहानी में क्या सीख छिपी है आइए जानते हैं.
Vikram Betal, Betaal Pachisi : बैताल पचीसी की दूसरी कहानी बेहद रोचक है. इस कहानी के मुताबिक यमुना के किनारे धर्मस्थान नामक एक नगर था. इस नगर में गणाधिप नाम का राजा राज करता था. केशव नाम का एक ब्राह्मण भी निवास करता था. ब्राह्मण यमुना के तट पर पूजा-पाठ करता था. ब्राह्मण की मालती नाम की एक पुत्री थी, वह बहुत सुंदर थी.
मालती शादी योग्य हुई तो उसके माता, पिता और भाई को चिंता सताने लगी. संयोग से एक दिन जब ब्राह्मण अपने किसी यजमान की बारात में गया था. तब उनके घर में एक ब्राह्मण का लड़का आया. लड़की की मां ने उसे अपनी लडकी का ब्याह का प्रस्ताव रखा. उधर ब्राह्मण पिता को भी एक दूसरा लड़का पसंद आ गया. कुछ समय बाद बाप-बेटे घर में इकट्ठे हुए तो देखते क्या हैं कि वहां एक तीसरा लड़का और मौजूद है. दो उनके साथ आये थे. अब ब्राह्मण, उसका लड़का और ब्राह्मणी बड़े सोच में पड़े.