BAFTA 2021: प्रियंका चोपड़ा के नाम एक और उपलब्धि, बनीं बाफ्टा अवॉर्ड्स की प्रजेंटर
NDTV India
BAFTA 2021: बाफ्टा ने बृहस्पितवार को घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं.
बॉलीवुड की देसी गर्ल प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) को 74वें ब्रिटिश एकेडमी ऑफ फिल्म एंड टेलीविजन आर्ट्स यानी बाफ्टा (BAFTA Awards 2021) पुरस्कारों के लिए एक प्रस्तुतकर्ता के तौर पर चुने जाने की घोषणा की गई है. कोरोना वायरस वैश्विक महामारी के कारण फरवरी में स्थगित हुए वार्षिक पुरस्कार समारोह का आयोजन यहां रॉबर्ट अल्बर्ट हॉल में 10 और 11 अप्रैल को होगा. बाफ्टा ने बृहस्पितवार को घोषणा की कि प्रियंका चोपड़ा (Priyanka Chopra) के अलावा प्रस्तुतकर्ताओं में फोएब डिनेवोर, चिवेटल एजियोफोर, सिंथिया एरिवो, ह्यूग ग्रांट, रिचर्ड ई ग्रांट, टॉम हिडलस्टन, फेलिसिटी जोन्स, गुगु एम्बाथा रॉ, जेम्स मैकएवोय, डेविड ओयलोवो और पेड्रो पास्कल शामिल हैं.More Related News