![Ashada Amavasya 2021: 09 जुलाई को है आषाढ़ अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/07/08/1b202e5206b94cd97ec0c6882f3d7fd8_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
Ashada Amavasya 2021: 09 जुलाई को है आषाढ़ अमावस्या, जानें शुभ मुहूर्त और महत्व
ABP News
Ashada Amavasya 2021 Date: पंचांग (Panchang) के अनुसार 09 जुलाई 2021 को आषाढ़ अमावस्या है. इस दिन का शुभ मुहूर्त और महत्व आइए जानते हैं.
Amavasya 2021 Date and Time: पंचांग के अनुसार आज यानि 09 जुलाई को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है. इस अमावस्या की तिथि को आषाढ़ अमावस्या भी कहा जाता है. इस अमावस्या की तिथि का विशेष धार्मिक महत्व शास्त्रों में बताया गया है. आषाढ़ मास में धार्मिक कार्य, पूजा और उपासना का विशेष महत्व बताया गया है. आषाढ़ मास में दान, स्नान और पितरों को याद करना अत्यंत शुभ फल देने वाला माना गया है. आषाढ़ मास को भगवान विष्णु का प्रिय मास माना गया है. इसीलिए इस मास में भगवान विष्णु की पूजा को भी विशेष बताया गया है. आषाढ़ मास की एकादशी तिथि को अति महत्वपूर्ण माना गया है. आज अमावस्या की तिथि है, इस अमावस्या की तिथि को इन नामों से भी जाना जाता है-More Related News