![April 2022 : शनि की राशि कुंभ में युद्ध और रक्त के कारक मंगल का गोचर, इन राशि वालों को रखना होगा अपने क्रोध पर काबू](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2022/03/31/2bbe4df9215fb531078d45763ea62f36_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
April 2022 : शनि की राशि कुंभ में युद्ध और रक्त के कारक मंगल का गोचर, इन राशि वालों को रखना होगा अपने क्रोध पर काबू
ABP News
April 2022 , Mangal Gochar, Mars Transit 2022 : मंगल ग्रह को ज्योतिष शास्त्र में युद्ध, ऊर्जा, भूमि, साहस, रक्त का कारक माना गया है. अप्रैल में मंगल का राशि परिवर्तन हो रहा है. जानें राशिफल (Rashifal)
April 2022 , Mangal Gochar, Mars Transit 2022 : ज्योतिष शास्त्र में मंगल को एक महत्वपूर्ण ग्रह माना गया है. मंगल का जब भी राशि परिवर्तन होता है तो इसका प्रभाव मेष से लेकर मीन राशि तक के लोगों पर पड़ता है. अप्रैल 2022 में पहला राशि परिवर्तन मंगल का ही हो रहा है. विशेष बात ये है कि शनि की राशि कुंभ में मंगल का गोचर होने जा रहा है. जिस कारण ये विशेष माना जा रहा है.
मंगल राशि परिवर्तन 2022 (Mangal Gochar 2022)पंचांग के अनुसार मंगल ग्रह 7 अप्रैल 2022 गुरुवार को दोपहर 2 बजकर 24 मिनट पर कुंभ राशि में प्रवेश करेगा. कुंभ राशि में मंगल ग्रह का गोचर 17 मई 2022 तक रहने वाला है. कुंभ राशि के बाद मंगल का मीन राशि में गोचर होगा. मंगल के इस राशि परिवर्तन का इन राशियों पर विशेष प्रभाव पड़ने जा रहा है, जानते हैं इन राशियों का राशिफल-