AP EAMCET Exam 2021: आंध्र प्रदेश EAMCET 2021 परीक्षा के हॉल टिकट आज किए जाएंगे जारी, इस लिंक से करें डाउनलोड
ABP News
AP EAMCET हॉल टिकट 2021 आज आंध्र प्रदेश राज्य उच्च शिक्षा परिषद द्वारा जारी किया जाएगा. छात्र अपने एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov.in पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं.
आंध्र प्रदेश इंजीनियरिंग एग्रीकल्चर एंड मेडिकल कॉमन एंट्रेंस टेस्ट, AP EAMCET हॉल टिकट 2021 आज, 12 अगस्त 2021 को जारी किया जाएगा. AP EAMCET 2021 परीक्षा 19 अगस्त 2021 से शुरू होने वाली है. छात्र अपना एडमिट कार्ड आधिकारिक वेबसाइट sche.ap.gov पर जाकर डाउनलोड कर सकते हैं. AP EAMCET 2021 परीक्षा आंध्र प्रदेश स्टेट काउंसिल ऑफ हायर एजुकेशन की ओर से जवाहरलाल नेहरू टेक्नोलॉजिकल यूनिवर्सिटी, काकीनाडा द्वारा आयोजित की जाती है. उम्मीदवार ध्यान दें कि 5 हजार रुपये की लेट फीस के साथ AP EAMCET 2021 आवेदन करने की लास्ट डेट 16 अगस्त 2021 है.More Related News