
Aligarh News: फेरों के बाद दूल्हे के हाथों की कटी उंगलियां देखकर दुल्हन ने किया शादी से इनकार, जानें फिर क्या हुआ?
ABP News
Aligarh News: अलीगढ़ में दूल्हे के हाथों की कटी उंगलियों को देखकर दुल्हन ने शादी से इनकार कर दिया. दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है.
Aligarh News: अलीगढ़ जिले में फेरों के बाद जब दूल्हे ने कन्यादान के लिए अपने हाथों की उंगलियों को आगे बढ़ाया तो दुल्हन उसके हाथों की कटी हुई उंगलियां देख कन्यादान से उठ गई. दुल्हन ने दूल्हे पक्ष के लोगों पर धोखा देने का आरोप लगाया है. दूल्हे की उंगली कटी देख दुल्हन ने शादी से इंकार कर दिया, जिसके बाद दूल्हा बारातियों के साथ अपने घर लौट गया.
दुल्हन के दूल्हे संग शादी करने के इनकार के बाद शादी में खलल पड़ गया. शादी में खलल पड़ने के दौरान लड़की पक्ष में शादी कराने वाले दोनों बिचौलियों होतीलाल और नेम सिंह को दुल्हन पक्ष के लोगों ने शादी में हंगामा करते हुए बंधक बना लिया. बिचौलियों का बंधक बनाए जाने के दौरान दुल्हन पक्ष के लोगों ने बिचौलियों के ऊपर दुल्हन की धोखेबाजी से शादी करने का आरोप लगाया गया. दुल्हन पक्ष के लोगों द्वारा बिचौलियों को शादी में बंधक बनाए जाने की सूचना पुलिस को दी गई. बारात को बंधक बनाए जाने की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई.