
Aaj Ka Panchang 27 January 2022: भगवान विष्णु की करें पूजा, ये है आज का नक्षत्र, शुभ मुहूर्त और राहुकाल
ABP News
Aaj Ka Panchang: 27 जनवरी 2022 को पंचांग के अनुसार माघ मास की कृष्ण पक्ष की दशमी तिथि है. जानें शुभ मुहूर्त और आज का राहुकाल (Rahu Kaal Today).
Aaj Ka Panchang 27 January 2022 : 27 जनवरी 2022 गुरुवार का दिन विशेष है. पंचांग के अनुसार चंद्रमा आज वृश्चिक राशि में गोचर कर रहा है. आज के दिन क्या विशेष है. आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त और राहु काल.
वृश्चिक राशि में ग्रहण योगवृश्चिक राशि में आज ग्रहण योग बन रहा है. वृश्चिक राशि में केतु पहले से ही विराजमान हैं. चंद्रमा जब पाप ग्रह केतु या राहु के संपर्क में आता है तो ग्रहण योग बनता है. इसे शुभ नहीं माना गया है. वृश्चिक राशि वाले आज तनाव, विवाद, क्रोध और अहंकार से दूर रहें.
More Related News