
Aaj Ka Nakshatra: मीन राशि में चंद्रमा, बन रहा है आज 'शोभन' योग, जानें आज का पंचांग और शुभ मुहूर्त
ABP News
पंचांग (Aaj Ka Panchang) के अनुसार 02 जुलाई को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है.आज चंद्रमा (Moon) मीन राशि में रहेगा, आइए जानते हैं आज के शुभ मुहूर्त और राहु काल.
Aaj Ka Panchang: पंचाग के अनुसार 02 जुलाई, शुक्रवार को आषाढ़ मास की कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि है. नक्षत्र इस दिन रेवती रहेगा. इस दिन शोभन योग बना हुआ है. शुक्रवार के दिन ग्रहों की स्थिति और शुभ मुहूर्त आइए जानते हैं. 02 जुलाई ग्रहों की स्थितिइस दिन वृष राशि में दो ग्रहों की युति बनी हुई है. वृषभ राशि में बुध और राहु एक साथ विराजमान हैं. ग्रहों के अधिपति सूर्य देव मिथुन राशि में रहेंगे. कर्क राशि में मंगल और शुक्र ग्रह एक साथ मौजूद हैं. केतु वृश्चिक राशि में गोचर कर रहे हैं. न्याय के कारक ग्रह शनि देव मकर राशि में विराजमान रहेंगे. देव गुरु बृहस्पति कुंभ राशि और चंद्रमी मीन राशि में आज मौजूद रहेगा.More Related News