
5 महीने बाद लंदन और यूरोप घूमकर अपने देश लौटीं Parineeti Chopra, कहा- अपने घर जैसा कुछ नहीं
ABP News
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले 5 महीनों बाद भारत वापस लौटी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. वह कुछ समय तक लंदन में अपनी बहन प्रियंका के साथ भी रहीं.
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले 5 महीनों से देश से बाहर थीं. वह समय समय पर अलग अलग लोकेशन से सोशल मीडिया पर फोटोज और वीडियोज शेयर कर रही थीं. वहीं, अब परिणीति भारत वापस लौट चुकी हैं. उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर कर इस बारे में जानकारी दी. वीडियो में देखा जा सकता है कि परिणीति मुंबई की सड़कों पर अपनी कार में हैं. वह मुंबई की हवा खाने के लिए अपनी गाड़ी की खिड़की से बाहर निकलती नजर आ रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, "5 महीने बाद घर वापसी. यहां के हवा को महसूस कर रही हूं. अपने घर जैसा कुछ नहीं."More Related News