
2022 में देव गुरु 'बृहस्पति' जब आएंगी मीन राशि में तो इन राशि वालों की चमक सकती है किस्मत
ABP News
Horoscope, jupiter transit 2022: साल 2022 कुछ राशियों के लिए अत्यंत महत्वपूर्ण होने जा रहा है. नए साल में गुरु का राशि परिवर्तन कई राशियों को विशेष रूप से प्रभावित करने जा रहा है. जानते हैं. राशिफल.
Horoscope, Guru Gochar 2022,Guru Rashi Parivartan 2022 : ज्योतिष शास्त्र में गुरु यानि बृहस्पति ग्रह को बेहद अहम माना गया है. बृहस्पति ग्रह को देवताओं का गुरु भी कहा जाता है. गुरु को ज्ञान का कारक बताया गया है. वर्ष 2022 में गुरु का अपनी ही राशि में प्रवेश होगा. जिस कारण से गुरु का राशि परिवर्तन अत्यंत महत्वपूर्ण माना जा रहा है.
मीन राशि के स्वामी गुरु हैं. वर्ष 2022 में गुरु अपनी स्वराशि मीन में प्रवेश करेंगे. पंचांग के अनुसार ये गोचर 12 अप्रैल 2022 को होगा. गुरु राशि परिवर्तन का सभी 12 राशियों पर प्रभाव देखने को मिलेगा. लेकिन इन तीन राशियों पर विशेष प्रभाव देखने को मिलेगा. ये तीन राशियां कौन-कौन सी हैं, आइए जानते हैं-