![2021 BMW X3 एक्सड्राइव 30i पेट्रोल भारत में लॉन्च, कीमतें ₹ 56.50 लाख से शुरू](https://c.ndtvimg.com/2021-02/2q58iqgg_bmw-x3_625x300_16_February_21.jpg)
2021 BMW X3 एक्सड्राइव 30i पेट्रोल भारत में लॉन्च, कीमतें ₹ 56.50 लाख से शुरू
NDTV India
इस मॉडल का उत्पादन घरेलू रूप से कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा. BMW 2021 X3 एक्सड्राइव 30i पर रु 1.5 लाख का लाभ भी मुहैया करा रही है.
नई BMW X3 एक्सड्राइव 30i पेट्रोल भारत में लॉन्च कर दी गई है जिसकी शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 56.50 लाख रखी गई है है. इस मॉडल का उत्पादन घरेलू रूप से कंपनी के चेन्नई प्लांट में किया जाएगा. इसके अलावा BMW नई 2021 X3 एक्सड्राइव 30i पर रु 1.5 लाख का लाभ भी मुहैया करा रही है. ये लाभ उन ग्राहकों को दिया जाएगा जो 28 फरवरी की मध्यरात्रि से पहले इस कार को ऑनलाइन बुक करते हैं. इस ऑफर में BMW इन्क्लूसिव पैकेज शामिल है जो खासतौर पर BMW ऐक्सेसरीज़ पैकेज द्वारा तैयार किया गया है.More Related News