
2021 BMW S 1000 R भारत में की गई लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹ 17.9 लाख
NDTV India
BMW मोटरराड ने 2021 S 1000 R की बुकिंग अपनी सभी डीलरशिप पर चालू कर दी है और भारत में बाइक का मुकाबला डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 से होगा.
BMW मोटरराड इंडिया ने 2021 BMW एस 1000 आर भारतीय बाज़ार में लॉन्च कर दी है. बाइक तीन वेरिएंट्स - स्टैंडर्ड, प्रो और प्रो एम स्पार्ट में उपलब्ध है. स्टैंडर्ड मॉडल की भारत में एक्सशोरूम कीमत रु 17.9 लाख है जो प्रो वेरिएंट के लिए रु 19.75 लाख तक जाती है, वहीं बाइक के प्रो एम स्पोर्ट की एक्सशोरूम कीमत रु 22.50 लाख तय की गई है. BMW मोटरराड ने 2021 एस 1000 आर की बुकिंग अपनी सभी डीलरशिप पर चालू कर दी है और भारत में बाइक का मुकाबला डुकाटी स्ट्रीटफाइटर V4 और ट्रायम्फ स्पीड ट्रिपल 1200 आरएस जैसी बाइकों से होगा.More Related News