
2021 लैंड रोवर रेन्ज रोवर वेलार भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹ 79.87 लाख
NDTV India
जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने यह घोषणा भी की है कि कंपनी ने घरेलू बाज़ार में असेंबल होने वाली 5-सीटर SUV ग्राहकों को सौंपना शुरू कर दी है.
जगुआर लैंड रोवर इंडिया ने नई 2021 रेन्ज रोवर वेलार SUV आधिकारिक रूप से भारत में लॉन्च कर दी है. नई वेलार की देश में एक्सशोरूम कीमत रु 79.87 लाख तय की गई है और इसे पेट्रोल और डीज़ल विकल्पों के साथ भारतीय बाज़ार में उतारा गया है. टाटा मोटर्स के मालिकाना हक वाली ब्रिटिश लग्ज़री कार निर्माता ने यह घोषणा भी की है कि कंपनी ने घरेलू बाज़ार में असेंबल होने वाली 5-सीटर SUV ग्राहकों को सौंपना शुरू कर दी है. नई रेन्ज रोवर वेलार SUV के डीज़ल वेरिएंट की भारत में एक्सशोरूम कीमत रु 80.71 लाख रखी गई है.More Related News