![2021 लैंड रोवर डिफैंडर 90 भारत में की गई लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹ 76.57 लाख](https://c.ndtvimg.com/2021-07/vr61upj8_land-rover-defender-90_650x400_08_July_21.jpg)
2021 लैंड रोवर डिफैंडर 90 भारत में की गई लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹ 76.57 लाख
NDTV India
दिखने में नया मॉडल डिफैंडर 110 जैसा ही है, लेकिन छोटे व्हीलबेस पर बनाया गया है, वहीं दूसरी पंक्ति की सीट्स भी नदारद हैं. जानें किन फीचर्स से है लैस?
2020 में नई जनरेशन डिफैंडर को 5 दरवाज़ों वाले अवतार में लॉन्च करने के बाद, लैंड रोवर इंडिया ने डिफैंडर 90 बाज़ार में पेश की है. लैंड रोवर डिफैंडर 90 की घोषणा पिछले साल की गई थी, लेकिन इसकी बिक्री कंपनी ने अब शुरू की है. तीन दरवाज़ों वाली इस एसयू की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 76.57 लाख रखी गई है. दिखने में नया मॉडल डिफैंडर 110 जैसा ही है, लेकिन इसे छोटे व्हीलबेस पर बनाया गया है, वहीं इसकी दूसरी पंक्ति की सीट्स भी नदारद हैं. नई लैंड रोवर डिफैंडर 90 कई वेरिएंट्स में लॉन्च की गई है जिनमें डिफैंडर, एक्स-डायनामिक और डिफैंडर एक्स शामिल हैं. इस वेरिएंट्स को आगे एस, एसई और एचएसई मॉडल में बांटा गया है.More Related News