![2021 फोक्सवैगन पोलो की ताज़ा झलक जारी, 22 अप्रैल को दुनिया के सामने पेश होगी](https://c.ndtvimg.com/2021-04/sitph98_vw-polo_625x300_20_April_21.jpg)
2021 फोक्सवैगन पोलो की ताज़ा झलक जारी, 22 अप्रैल को दुनिया के सामने पेश होगी
NDTV India
भारत में भी पोलो को काफी पसंद किया जाता रहा है और बहुत से लोग हैं जो कंपनी से लगातार भारत में इस कार के लॉन्च की जानकारी ले रहे हैं. पढ़ें पूरी खबर...
फोक्सवैगन जल्द ही बिल्कुल नई पोलो पेश करने वाली है और वैश्विक स्तर पर कार से 22 अप्रैल 2021 को पर्दा हटाया जाएगा. सन 1975 से पोलो छोटी कारों के सेगमेंट का महत्वपूर्ण हिस्सा बनी हुई है और अपनी श्रेणी में दुनिया की सबसे सफल कारों में एक है. इस बात का सबूत भी हमरे पास है, वो यह कि अब तक दुनियाभर में फोक्सवैगन पोलो की 1 करोड़ 80 लाख यूनिट बेची जा चुकी हैं. नई पोलो के साथ फोक्सवैगन के इस उत्पाद को बाज़ार में 45 साल से ज़्यादा समय हो जाएगा. भारत में भी पोलो को काफी पसंद किया जाता रहा है और बहुत से लोग हैं जो कंपनी से लगातार भारत में इस कार के लॉन्च की जानकारी ले रहे हैं.More Related News