KVS Admissions: क्लास 1 में एडमिशन के लिए जारी हुई पहली मेरिट लिस्ट, यहां से करें डाउनलोड
ABP News
KVS: केंद्रीय विद्यालय संगठन ने शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए कक्षा 1 में प्रवेश के लिए प्रथम मेरिट लिस्ट जारी कर दी है.
KVS Admissions 2022: केंद्रीय विद्यालय संगठन द्वारा शैक्षणिक सत्र 2022- 23 के लिए क्लास 1 में प्रवेश के लिए पहली मेरिट सूची जारी कर दी गई है. पहली मेरिट सूची केवीएस की आधिकारिक साइट kvsangathan.nic.in पर मौजूद है.
जानकारी के अनुसार प्रवेश के लिए द्वितीय मेरिट सूची 6 मई 2022 को जारी की जाएगी. वहीं, तीसरी लिस्ट 10 मई 2022 को जारी होने की उम्मीद की जा रही है. विद्यार्थियों की फाइनल चयन सूची 6 मई 2022 से 17 मई 2022 तक जारी की जाएगी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 11वीं को छोड़कर सभी क्लासों में केवीएस प्रवेश की आखिरी तारीख 30 जून 2022 है.
More Related News