
स्वतंत्र देव सिंह का दावा- यूपी के सबसे फिसड्डी सांसद हैं अखिलेश यादव, बताई ये वजह
ABP News
स्वतंत्र देव सिंह ने अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे फिसड्डी सांसद करार दिया. उन्होंने कहा कि अखिलेश यादव को नहीं भूलना चाहिए कि केंद्र और प्रदेश दोनों ही जगह अब राम भक्तों की सरकार है.
लखनऊ: भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह ने मंगलवार को समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव पर गंभीर आरोप लगाते हुए उन्हें उत्तर प्रदेश का सबसे फिसड्डी सांसद करार दिया. सिंह ने ट्वीट कर सपा प्रमुख पर निशाना साधा. स्वतंत्र देव सिंह ने सवाल किया, ''लोकसभा में उत्तर प्रदेश के कौन से सांसद का प्रदर्शन सबसे निराशाजनक रहा है.'' सिंह ने अपने प्रश्न का खुद ही उत्तर लिखा... ''36 प्रतिशत उपस्थिति और शून्य प्रश्नों के साथ अखिलेश यादव जी उत्तर प्रदेश के सबसे फिसड्डी सांसद रहे हैं.''More Related News