
स्कोडा इंडिया ने फरवरी 2022 में बेची 4,503 कारें, महीने-दर-महीने 50% की वृद्धि दर्ज की
NDTV India
फरवरी 2022 में, स्कोडा ऑटो इंडिया ने देश में 4,503 कारें बेची, जनवरी 2022 में बेची गई 3,009 कारों की तुलना में, कंपनी ने महीने-दर-महीने लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है
स्कोडा ऑटो इंडिया ने फरवरी 2022 के मासिक बिक्री आंकड़े जारी किए हैं, इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री 4,503 कारों की रही है. जबकि जनवरी 2022 में कंपनी ने भारत में 3,009 कारें बेची थी और इस प्रकार स्कोडा ने महीने-दर-महीने लगभग 50 प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की है. कंपनी का कहना है कि फरवरी 2022 में बिक्री मुख्य रूप से कुशाक कॉम्पैक्ट SUV द्वारा संचालित थी. अब, फरवरी 2022 में कंपनी द्वारा बेचे गए 853 वाहनों की तुलना में, स्कोडा ने साल-दर-साल आधार पर पांच गुना या 428 प्रतिशत से अधिक की वृद्धि दर्ज की है.
More Related News