![सितंबर में महिंद्रा ने 34, 262 एसयूवी की बिक्री के साथ 1 महीने में सबसे ज्यादा बिक्री देखी](https://c.ndtvimg.com/2022-06/obt21d4o_2022-mahindra-scorpion_650x400_30_June_22.jpeg)
सितंबर में महिंद्रा ने 34, 262 एसयूवी की बिक्री के साथ 1 महीने में सबसे ज्यादा बिक्री देखी
NDTV India
महिंद्रा ने महीने में 64,486 इकाइयों की कुल बिक्री की जानकारी दी. सितंबर 2021 की तुलना में 129% अधिक वृद्धि के साथ इसने सितंबर को अब तक का सबसे अच्छा महीना बना दिया.
महिंद्रा एंड महिंद्रा ने सितंबर महीने में कुल मिलाकर 64,486 यूनिट्स की बिक्री दर्ज की जो एक महीने में अब तक की सबसे अधिक बिक्री है. कंपनी की यूटिलिटी व्हीकल की बिक्री भी महीने में एक नए शिखर पर पहुंच गई, जिसमें 34,262 यूनिट्स की डिलेवरी हुई, जिस वजह से कंपनी देश में एसयूवी की बिक्री में नंबर 1 के स्थान पर पहुंच गई. तीन महीने में यह तीसरी बार था जब महिंद्रा ने एसयूवी बाजार में अपनी अब तक की सबसे ज्यादा बिक्री दर्ज की.
More Related News