
साक्षी ने शेयर किया पति MS Dhoni का घोड़े की मसाज करता वीडियो, आपने देखा क्या
ABP News
धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है.
भारतीय टीम के पूर्व कप्तान एमएस धोनी इंडियन प्रीमियर लीग के 14वें सीज़न (आईपीएल 2021) के बीच में स्थगित होने के बाद रांची आ गये हैं. धोनी इन दिनों अपना वक्त परिवार और अपने पालतू जानवरों के साथ बिता रहे हैं. इस बीच धोनी की पत्नी साक्षी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर माही का एक वीडियो शेयर किया है, जिसे सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है. साक्षी द्वारा शेयर किये गये वीडियो क्लिप में धोनी को घोड़े की मालिश करते और उसे लाड़-प्यार करते देखा जा सकता है, जो जमीन पर लेटा हुआ दिखाई दे रहा है. बाइक के दीवाने होने के अलावा धोनी को जानवरों का भी बहुत शौक है, जिसका सबूत उनके रांची स्थित फार्महाउस में देखा जा सकता है. वह अक्सर अपनी बेटी जीवा के साथ पालतू कुत्तों के साथ वीडियो शेयर करते रहे हैं. हाल ही में साक्षी धोनी ने एक नए घोड़े की तस्वीर शेयर की थी, जिसे परिवार में तब जोड़ा गया था जब धोनी आईपीएल खेलने में व्यस्त थे.More Related News