![श्रीलंका संकटः चीन से बढ़ती दूरी, क्या भारत के लिए अच्छा अवसर है](https://ichef.bbci.co.uk/news/1024/branded_hindi/14F2B/production/_124030858_mediaitem124030716.jpg)
श्रीलंका संकटः चीन से बढ़ती दूरी, क्या भारत के लिए अच्छा अवसर है
BBC
श्रीलंका के संकट के इस दौर में उसका पुराना दोस्त भारत एक बार फिर उसके साथ खड़ा दिखाई दे रहा है, और उसके साथ-साथ ये भी दिखाई दे रहा है कि चीन मदद करने के लिए हाथ नहीं बढ़ा रहा है.
श्रीलंका के साथ भारत का रिश्ता सदियों पुराना है, कोई ढाई हज़ार साल पहले सम्राट अशोक ने अपने बेटे महेंद्र और बेटी संघमित्रा को बौद्ध धर्म का उपहार लेकर श्रीलंका भेजा था, वहाँ के राजा ने उनसे प्रभावित होकर बौद्ध धर्म को स्वीकार किया, और आज श्रीलंका की 70 फ़ीसदी से ज़्यादा आबादी बुद्ध की पूजा करती है.
दोनों देशों पर अंग्रेज़ों का राज रहा, भारत 1947 में आज़ाद हुआ, श्रीलंका इसके एक साल बाद, दोनों ही आज़ादी की 75वीं सालगिरह मना रहे हैं.
आज़ादी के बाद श्रीलंका ने सबसे बड़ा संकट देखा जब 1980 के दशक में वहाँ तमिल अल्पसंख्यकों के लिए अलग देश की माँग ने हिंसा का रूप लिया, 1983 में वहाँ जो गृह युद्ध छिड़ा वो 26 साल बाद 2009 में जाकर ख़त्म हुआ.
ये भी पढ़ेंः-
श्रीलंका के संकट के इस दौर में भारत ने भी भूमिका निभाई, भारत ने श्रीलंका की मदद के लिए वहाँ शांति सेना भेजी, हालाँकि इसे लेकर सवाल भी उठे.