
शाहरुख़ ख़ान को महिला हॉकी टीम के कोच ने कहा- मैं हूँ असली कोच
BBC
भारतीय महिला हॉकी टीम के डच कोच शोर्ड मार्जिने ने एक ट्वीट कर कहा था कि अब वो घर देर से आएंगे. इस पर शाहरुख़ ख़ान की टिप्पणी पर शॉर्ड मारिन ने मज़ा लिया है.
टोक्यो ओलंपिक में भारतीय महिला हॉकी टीम के सेमीफ़ाइनल में पहुँचने पर काफ़ी वाहवाही हो रही है. भारतीय महिला हॉकी को लेकर 2010 में शाहरुख़ ख़ान अभिनीत फ़िल्म 'चक दे इंडिया' आई थी, तो काफ़ी बहस हुई थी. भारत में खेल और खेल की राजनीति को इस फ़िल्म का विषय बनाया गया था. सोमवार को भारतीय महिला हॉकी टीम ने टोक्यो ओलंपिक में ऑस्ट्रेलिया की दमदार टीम को मात दी तो टीम के कोच शॉर्ड मारिन को भी काफ़ी सराहना मिली. जीत के बाद भारत की महिला हॉकी टीम के डच कोच शॉर्ड मारिन ने खिलाड़ियों के साथ एक फोटो ट्वीट किया है. इस ट्वीट के साथ मारिन ने लिखा है, ''सॉरी फैमिली, मैं अब बाद में आऊंगा.''More Related News