
वैज्ञानिकों ने किया दिलचस्प खुलासा, इस उम्र से ज्यादा नहीं जी सकता इंसान
Zee News
वैज्ञानिकों ने इंसान की अधिकतम संभावित उम्र को जानने के लिए एक खास तकनीक का निर्माण किया है। जिससे जीवन से जुड़े इस दिलचस्प राज से पर्दा उठा है।
हमारा जीवन विभिन्न पहेलियों से बना हुआ है। जिनके बारे में पता लगाने के लिए वैज्ञानिक रोजाना शोध करते रहते हैं। अब एक ऐसे ही शोध ने इंसान की अधिकतम उम्र के बारे में बड़ा दिलचस्प खुलासा किया है। इस शोध के पीछे सिंगापुर के शोधकर्ताओं का हाथ है, जिन्होंने अपनी स्टडी के जरिए पता लगाया है कि इंसान आखिर कितने वर्ष तक जिंदा रह सकता है। उनका मानना है कि मनुष्य की उम्र 150 साल से ज्यादा नहीं हो सकती। आइए जानते हैं कि उन्होंने इंसानी जीवन से जुड़ी इस पहेली को कैसे सुलझाया। ये भी पढ़ें:More Related News