![विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ी प्रियंका चोपड़ा, 2022 के फैशन शो में नजर आएंगी देसी गर्ल](https://c.ndtvimg.com/2021-06/mvr89k7o_priyanka-chopra_625x300_18_June_21.jpg)
विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ी प्रियंका चोपड़ा, 2022 के फैशन शो में नजर आएंगी देसी गर्ल
NDTV India
प्रियंका चोपड़ा इंटरनैशनल लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ जुड़ी हैं. यह एक बहुत बड़ा ब्रांड है, जिसके साथ कई बड़े स्टार भी जुड़े हुए हैं.
बॉलिवुड हो या फिर हॉलिवड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा ने सभी जगह नाम कमाया है. एक बार फिर वो इंटरनैशनल प्रॉजेक्ट को लेकर काफी चर्चाओं में बनी हुई हैं. प्रियंका चोपड़ा अब लॉन्जरी ब्रांड विक्टोरिया सीक्रेट के साथ काम करने वाली हैं. खबर है कि, अमेरिकी लॉन्जरी कंपनी विक्टोरिया सीक्रेट ने पॉप्युलर एंजल्स सुपरमॉडल्स को अब गुडबॉय कहा है. अब वह अपने इस नए ब्रांड के लिए नए चेहरे की खोज कर रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा का नाम सामने आया है.More Related News