![लोजपा: चिराग ने पांच सांसदों को पार्टी से निकाला, पारस गुट ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया](http://thewirehindi.com/wp-content/uploads/2021/06/Chirag-Paswan-LJP-PTI.jpg)
लोजपा: चिराग ने पांच सांसदों को पार्टी से निकाला, पारस गुट ने उन्हें अध्यक्ष पद से हटाया
The Wire
लोक जनशक्ति पार्टी के संस्थापक रामविलास पासवान के निधन के महज़ आठ महीने बाद पार्टी में विभाजन के संकेतों के बीच चिराग पासवान और उनके चाचा पशुपति कुमार पारस पार्टी कार्यकर्ताओं का समर्थन जुटाने की कोशिश कर रहे हैं और दोनों ही ख़ुद को पार्टी का कर्ताधर्ता दर्शाने का प्रयास भी कर रहे हैं.
नई दिल्ली: लोक जनशक्ति पार्टी (लोजपा) के चिराग पासवान और पशुपति कुमार पारस की अगुवाई वाले दो धड़ों ने बीते मंगलवार को पार्टी पर नियंत्रण के लिए कोशिशें तेज कर दीं, जहां पार्टी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक में पांच असंतुष्ट सांसदों को निष्कासित करने का दावा किया गया, वहीं पारस नीत गुट ने चिराग को पार्टी अध्यक्ष पद से हटा दिया. pic.twitter.com/t4nAgR7zla अपने चाचा पारस द्वारा पांच सांसदों की मदद से लोकसभा में पार्टी के नेता पद से हटाए जाने के बाद पहली प्रतिक्रिया में चिराग पासवान ने पार्टी की तुलना एक मां से करते हुए कहा कि इसके साथ ‘विश्वासघात’ नहीं किया जाना चाहिए. — युवा बिहारी चिराग पासवान (@iChiragPaswan) June 15, 2021 चिराग ने ट्विटर पर एक पत्र भी साझा किया, जो उन्होंने 29 मार्च को अपने पिता रामविलास पासवान के सबसे छोटे भाई पारस को लिखा था और जिसमें उन्होंने अपने चाचा से दिवंगत लोजपा संस्थापक के विचारों के अनुसार पार्टी को चलाने की बात कही.More Related News