
राहुल गांधी ने मत्स्य पालन के लिए की अलग मंत्रालय की मांग, किया यह ट्वीट...
NDTV India
राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा-मत्स्यपालन के लिए अलग से मंत्रालय होना चाहिए. कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा-मछुआरों को एक स्वतंत्र और समर्पित मत्स्य पालन मंत्रालय का आवश्यकता है न कि एक मंत्रालय के भीतर एक विभाग की.
कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने मत्स्य पालन के लिए अलग मंत्रालय की मांग की है. मत्स्य पालन (fisheries) की अपनी मांग के लिए कुछ दिनों पहले केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह की आलोचना झेलने वाले राहुल ने गुरुवार को ट्वीट करके कहा-मत्स्यपालन के लिए अलग से मंत्रालय होना चाहिए. कांग्रेस नेता ने अपने ट्वीट में लिखा-मछुआरों को एक स्वतंत्र और समर्पित मत्स्य पालन मंत्रालय का आवश्यकता है न कि एक मंत्रालय के भीतर एक विभाग की. गौरतलब है कि राहुल इस समय केरल राज्य के दौरे पर हैं और वहां मछुआरों के साथ समय गुजार रहे हैं.More Related News