
रायबरेली नहीं दमन दीव सीट से चुनाव लड़ सकती हैं प्रियंका गांधी, प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल का दावा
AajTak
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब उनके दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है. यह दावा कांग्रेस की दमन दीव यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है.
लोकसभा चुनाव की तैयारियों के बीच कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी के रायबरेली से चुनाव लड़ने के कयास लगाए जा रहे थे. लेकिन अब उनके दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ने की बात सामने आ रही है. यह दावा कांग्रेस की दमन दीव यूनिट के प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने किया है.
दमन दीव में बीजेपी की मौजूदगी के बारे में बात की जाए तो भाजपा ने दमन दीव लोकसभा सीट से लगातार चौथी बार उम्मीदवार के तौर पर मौजूदा सांसद लालूभाई पटेल के नाम का ऐलान किया है. ऐसे में इस सीट से कांग्रेस सबसे बड़े चेहरे प्रियंका गांधी को भी रण में उतार सकती है.
केतन पटेल ने क्या कहा
दमन दीव के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केतन पटेल ने कहा,'यह सच है कि प्रियंका गांधी दमन दीव लोकसभा सीट से चुनाव लड़ सकती हैं. इस संबंध में कांग्रेस में राष्ट्रीय स्तर पर चर्चा भी हो चुकी है. इस सीट से प्रियंका गांधी को लड़ाने का गणित बन चुका है. सभी समीकरणों को ध्यान में रखते हुए इस छोटे से केंद्र शासित प्रदेश से प्रियंका गांधी को कांग्रेस उम्मीदवार के तौर पर उतारा जा सकता है.'
पूरे सौराष्ट्र पर पड़ेगा असर!
केतन पटेल ने दावा किया कि कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व ने दमन दीव लोकसभा सीट से प्रियंका गांधी को उम्मीदवार बनाने के लिए उनकी राय मांगी थी. अगर प्रियंका गांधी इस सीट से कांग्रेस का चेहरा बनती हैं तो इसका असर न सिर्फ दमन दीव बल्कि पूरे दक्षिण गुजरात की लोकसभा सीटों पर पड़ सकता है. इसके अलावा दीव के कारण पूरे सौराष्ट्र की लोकसभा सीटें इससे प्रभावित हो सकती हैं. दमन दीव कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष के इस दावे के बाद अब इस छोटे से क्षेत्र की राजनीति में हलचल मच गई है.

गुरुग्राम में 6 करोड़ की प्रॉपर्टी के नाम पर धोखाधड़ी का मामला सामने आया है. गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान मोहम्मद सलमान और रानी कपूर के रूप में हुई है. दोनों ने मिलकर एक प्लॉट को फर्जी कागजातों के जरिए बेचा और खुद को संपत्ति का असली मालिक बताया. सलमान ने रानी कपूर के नाम से जाली स्वामित्व दस्तावेज तैयार किए और अग्रवाल को विश्वास में लेकर सौदा पक्का कर पैसे ले लिए.

ओडिशा के मयूरभंज में एक दर्दनाक सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई. रविवार को दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर हो गई जिसमें तीन लोगों ने मौके पर ही दम दोड़ दिया. हादसे में जान गंवाने वाले लोगों की पहचान 60 साल के मातरम गगराई और 26 साल के रजत कुमार चट्टार के रूप में हुई है जबकि तीसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है.

प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम एकनाथ शिंदे ने अपने शुरुआती तीन मिनट में कहा कि यह हमारी सरकार का नया कार्यकाल है, लेकिन हम सभी एक जैसे हैं. मेरे और देवेंद्र फडणवीस के बीच सिर्फ 'सीएम की कुर्सी' का ही फेरबदल हुआ है, लेकिन अजित दादा (अजित पवार) उसी कुर्सी पर हैं, इसलिए उनके लिए कोई टेंशन नहीं है. इस पर अजित पवार ने हंसी में कहा कि अगर आप अपनी मुख्यमंत्री की कुर्सी नहीं बचा पाए तो मैं क्या करूं.

यो यो हनी सिंह का स्टेज आज तक मिलेनियर इंडिया टूर दिल्ली में सुपरहिट रहा. इंदिरा गांधी इंडोर स्टेडियम में हजारों फैंस जुटे. हनी सिंह ने अपने हिट गानों से फैंस को झूमने पर मजबूर कर दिया. मुंबई और लखनऊ के बाद दिल्ली में भी शो हाउसफुल रहा. हनी सिंह के माता-पिता भी शो में मौजूद थे. अब टूर का अगला पड़ाव 8 मार्च को इंदौर में होगा.

हिमंत बिस्वा सरमा ने कहा, 'भारत एक सभ्यता है जो 5000 वर्ष पुरानी है. औरंगजेब जिसने प्रण किया था कि वो हिन्दू धर्म को खत्म करेगा, हिन्दू धर्म को खत्म नहीं कर पाया. लेकिन खुद खत्म हो गया. अगर राहुल गांधी और ममता बनर्जी सोचते हैं कि हिंदू खत्म हो जाएगा तो मैं तो कहूंगा आप खत्म हो जाएंगे हिन्दू धर्म कभी खत्म नहीं होगा.'