
राजस्थान कैबिनेट फेरबदल: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार ने की सीएम गहलोत से मुलाकात, क्या हैं मायने?
ABP News
Rajasthan Cabinet Expansion: कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डीके शिवकुमार बेंगलुरू से जयपुर आए और मुख्यमंत्री निवास पर अशोक गहलोत के साथ लगभग एक घंटे बैठक की.
Rajasthan Cabinet Expansion: राजस्थान में मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल से पहले हरियाणा कांग्रेस की प्रमुख कुमारी सैलजा की रविवार को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत से मुलाकात के बाद मंगलवार को कर्नाटक कांग्रेस के अध्यक्ष डी के शिवकुमार ने भी यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात कर चर्चा की. एक के बाद एक हो रही इन मुलाकातों ने गहलोत मंत्रिमंडल विस्तार में संभावित अड़चनों की अटकलों को लेकर हवा दे दी है. फेरबदल में पूर्व उप मुख्यमंत्री सचिन पायलट के समर्थक विधायक ज्यादा प्रतिनिधित्व चाहते हैं.More Related News