
रणविजय सिंह दोबारा बने पापा, पत्नी प्रियंका सिंह ने बेबी ब्वॉय को दिया जन्म, टीवी सेलेब्स दे रहे बधाई
ABP News
रोडीज फेम रणविजय सिंह और प्रियंका सिंह दोबारा पैरेंट बने हैं. प्रियंका ने 12 जुलाई को बेबी ब्वॉय को जन्म दिया है. इसकी जानकारी रणविजय सिंह ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट से शेयर की है.
रोडीज फेम रणविजय सिंह और उनकी पत्नी प्रियंका सिंह दोबारा पैरेंट्स बन गए हैं. रणविजय सिंह ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट के जरिए बताया कि उनके घर में बेबी ब्वॉय हुआ है. उन्होंने एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उन्होंने बेबी ब्वॉय के स्पोर्ट जरसी और शूज देखने को मिल सकते हैं. रणविजय ने लाल रंग की स्पोर्ट जरसी और एक जोड़े छोटे जूते की तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने हैशटैग के साथ सतनाम वाहेगुरु लिखा है. इसके साथ ही रणविजय सिंह ने अपनी इंस्टा स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर में उनके पैर के साइज के जूते और एक बेबी के पैर के साइज के जूते दिख रहे हैं. इस तस्वीर पर '12 जुलाई 2021' और 'शू गेम लिखा है.More Related News