
रणबीर सिंह ने खरीदा लैंबॉर्गिनी उरुस का पर्ल कैप्सूल एडिशन, शानदार है यह SUV
NDTV India
लैंबॉर्गिनी उरुस की देश में एक्सशोरूम कीमत रु 3.15 करोड़ है जिसके पर्ल कैप्सूल एडिशन के लिए आपको अलग से कीमत का 20 % चुकाना होगा. पढ़ें पूरी खबर...
2019 की बात है जब अभिनेता रणवीर सिंह लैंबॉर्गिनी उरुस चलाते दिखे थे, तब ऐसा लगा था कि उन्हें यह कार पसंद है और इसे खरीदने में भी वो दिलचस्पी रखते हैं. अब रणवीर ने इस सुपर SUV की डिलेवरी हासिल कर ली है जो लैंबॉर्गिनी उरुस का पर्ल कैप्सूल एडिशन है. इस एडिशन को भारत में कुछ समय पहले ही लॉन्च किया गया है और SUV कॉस्मैटिक बदलावों के साथ पेश की गई है. लैंबॉर्गिनी उरुस की एक्सशोरूम कीमत रु 3.15 करोड़ है जिसके पर्ल कैप्सूल एडिशन के लिए आपको अलग से कीमत का 20 प्रतिशत चुकाना होगा.More Related News