
यूपी: ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान झड़प पर बोलीं प्रियंका गांधी, कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर चल रहा 'लोकतंत्र का चीरहरण'
ABP News
यूपी में भारी हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 'लोकतंत्र का चीरहरण' चल रहा है.
उत्तर प्रदेश में जिला ब्लॉक प्रमुख पद के नामांकन के दौरान गुरूवार को हुई भारी हिंसा और पुलिस लाठीचार्ज पर कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने राज्य की कानून व्यवस्था को आड़े हाथों लिया. प्रियंका ने केन्द्र और राज्य सरकार पर हमला बोलते हुए इसे 'लोकतंत्र का चीरहरण' तक करार दिया. प्रियंका गांधी ने ट्वीट करते हुए कहा- 'पीएम साहब और सीएम साहब इसके लिए भी बधाई दीजिए कि यूपी में आपके कार्यकर्ताओं ने कितनी जगह बमबाजी, गोलीबारी और पत्थरबाजी की. कितने लोगों का पर्चा लूटा, कितने पत्रकारों को पीटा और कितनी जगह महिलाओं से बदतमीजी की. कानून व्यवस्था की आंख पर पट्टी बांधकर, लोकतंत्र का चीरहरण चल रहा है.'More Related News