
यूपी बीजेपी का घोषणा-पत्र: रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना, ‘लव जिहाद’ के दोषी को 10 साल की सज़ा
The Wire
विधानसभा चुनाव राउंड-अप: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सपा ने अपने घोषणा-पत्र में एक करोड़ लोगों को रोज़गार, सभी फसलों को न्यूनतम समर्थन मूल्य और सभी घरेलू कनेक्शन पर प्रति माह 300 यूनिट बिजली मुफ्त देने का वादा किया. यूपी में पहले चरण के विधानसभा चुनाव के लिए प्रचार समाप्त. पंजाब में भाजपा-पीएलसी-शिअद (संयुक्त) गठबंधन और गोवा में भाजपा ने घोषणा-पत्र जारी किया. गोवा में 26 प्रतिशत उम्मीदवारों के ख़िलाफ़ आपराधिक मामले दर्ज. नेशनल पीपुल्स पार्टी ने कहा कि मणिपुर में भाजपा के लिए चुनाव प्रचार सशस्त्र उग्रवादी कर रहे हैं.
लखनऊ/नई दिल्ली/चंडीगढ़/पणजी: उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव के लिए सत्तारूढ़ भाजपा ने मंगलवार को अपना घोषणा-पत्र जारी कर दिया. इसमें अयोध्या में रामायण विश्वविद्यालय के निर्माण और बुजुर्ग संतों, पुजारियों तथा पुरोहितों के कल्याण के लिए विशेष बोर्ड बनाने का भी वादा किया गया है. आज मैं कहना चाहता हूं कि लगभग 2 हजार करोड़ की संपत्ति को भू-माफियाओं से मुक्त कराकर वहां गरीबों के आवास बन रहे हैं और कहीं शिक्षण संस्थान बन रहे हैंः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah#भाजपा_का_संकल्प pic.twitter.com/U1Q6cQd4QP लता मंगेशकर जी अब हमारे बीच नहीं रहीं, लेकिन हम लता मंगेशकर Performing Arts Academy की स्थापना कर लता जी को श्रद्धांजलि देंगे। एकेडमी के सभी विद्यार्थियों को सरकार से सहायता मिलेगीः केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री श्री @AmitShah#भाजपा_का_संकल्प pic.twitter.com/JSUvD4U0Jn सत्य वचन, अटूट वादा समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर मनरेगा की तर्ज पर 'अर्बन एम्प्लॉयमेंट गारंटी एक्ट' बनाकर शहरी युवाओं को रोजगार मुहैया कराया जाएगा। pic.twitter.com/zDcIbwbhvi pic.twitter.com/WXFUwiG00Z
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भाजपा का घोषणा-पत्र ‘लोक कल्याण संकल्प पत्र’ नाम से जारी किया. इस मौके पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, उप-मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य तथा दिनेश शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह और संकल्प पत्र समिति के अध्यक्ष एवं राज्य सरकार के मंत्री सुरेश कुमार खन्ना भी मौजूद थे. — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 8, 2022 — BJP Uttar Pradesh (@BJP4UP) February 8, 2022 समाजवादी पार्टी की सरकार बनने पर सभी फसलों पर एमएसपी दी जाएगी। pic.twitter.com/v2UmQrH9K4 — Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022 — Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 7, 2022
भाजपा के नए संकल्प-पत्र में मुख्य रूप से कथित ‘लव जिहाद’ के दोषी लोगों को कम से कम 10 वर्षों की सजा और एक लाख रुपये जुर्माने का प्रावधान करने, अयोध्या में भगवान राम से संबंधित संस्कृति शास्त्रों तथा धार्मिक तथ्यों पर शोध के लिए रामायण विश्वविद्यालय की स्थापना करने, बुजुर्ग संतों-पुजारियों और पुरोहितों के कल्याण की योजनाएं संचालित करने के लिए एक विशेष बोर्ड बनाने का वादा किया है. — Samajwadi Party (@samajwadiparty) February 8, 2022