![यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटा कांग्रेस सेवा दल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी जिलों में सड़कों पर उतरेंगे](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/06/23/63fe1beb283b1edcc45cea1cfd132f15_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
यूपी चुनाव की तैयारियों में जुटा कांग्रेस सेवा दल, प्रदेश अध्यक्ष बोले- सभी जिलों में सड़कों पर उतरेंगे
ABP News
सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन में जनता पीड़ित है. वहीं प्रदेश अध्यक्ष प्रमोद पांडेय ने कहा कि हम यूपी के सभी जिलों में सड़कों पर उतरेंगे.
लखनऊ: 2022 में होने वाले उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव को लेकर कांग्रेस सेवादल भी जोर शोर से तैयारियों में लगा है. कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित कांग्रेस सेवादल की प्रदेश कार्यकारिणी की बैठक में 2022 को लेकर लंबा मंथन हुआ. सेवादल के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालजी देसाई ने कहा कि वर्तमान सरकार के कुशासन में जनता पीड़ित है. कोरोना काल में मौत के आंकड़े छुपाए गए. लालजी देसाई ने कहा कि देश में जनता के साथ धोखाधड़ी हो रही. अब तो रामलला के साथ भी धोखाधड़ी हो रही है. उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि ये बात करते बेटी बचाओ की हैं लेकिन आज महिलाएं बीजेपी नेताओं से डरती हैं.More Related News