
यमुना का जलस्तर खतरे के निशान के करीब, निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को किया जा रहा है शिफ्ट
ABP News
यमुना में जलस्तर बढ़ने से दिल्ली में बाढ़ के खतरे को देखते हुए निचले इलाक़ो में रहने वाले लोगो को शिफ्ट किया जा रहा है.
नई दिल्लीः दिल्ली-एनसीआर के साथ-साथ पहाड़ों पर हो रही तेज बारिश के कारण दिल्ली में यमुना नदी इस वक्त उफान पर है. बीते बुधवार को हरियाणा के यमुनानगर मे हथिनी कुंड बैराज से दिल्ली की ओर करीब 1 लाख 59 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया. पानी छोड़ने के बाद लगभग हर रोज़ कई हज़ार क्यूसेक पानी छोड़ा जा रहा है. लगातार पानी छोड़े जाने के कारण यमुना के पानी का बहाव तेज़ हो गया और राजधानी में यमुना नदी का जलस्तर शुक्रवार को खतरे के निशान को पार कर गया था. शनिवार को जल स्तर खतरे के निशान से नीचे आ गया तो वहीं रविवार को फिर एक बार खतरे के निशान के बेहद करीब पहुंच गया था. लगातार यमुना के जलस्तर की स्थिति खतरे के आसपास बनी हुई है इस कारण दिल्ली में बाढ़ के अलर्टस जारी कर दिए गए हैं.More Related News