
मेजर ध्यानचंद को यूं ही हॉकी का जादूगर नहीं कहा जाता, 3 बार ओलंपिक हॉकी में दिलाया गोल्ड
NDTV India
National Sports Day : भारत ने 1928 से 1964 के बीच ओलंपिक में हॉकी के 8 मुकाबलों में सात बार गोल्ड मेडल जीता था. भारतीय हॉकी के दिन अब फिर बहुरने लगे हैं.
देश आज खेल दिवस (National Sports Day) के साथ हॉकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद (Major Dhyan Chand ) का जन्मदिन मना रहा है. दद्दा के नाम से मशहूर ध्यानचंद की अगुवाई में भारत ने 1928, 1932 और 1936 में ओलंपिक में हॉकी (Olympic Hockey Gold Medal) का गोल्ड मेडल जीता था. मेजर ध्यानचंद की हॉकी की शैली का ही जादू था कि भारत का 1964 तक हॉकी पर एकतरफा दबदबा रहा. भारत ने 1928 से 1964 के बीच ओलंपिक में हॉकी के 8 मुकाबलों में सात बार गोल्ड मेडल जीता था. भारतीय हॉकी के दिन अब फिर बहुरने लगे हैं.More Related News