
महिंद्रा XUV700 परीक्षण के दौरान फिर दिखी, जानें किन फीचर्स से होगी लैस
NDTV India
टेस्ट मॉडल पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका दिखा है, लेकिन SUV दिखने में कैसी होगी इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है. पढ़ें नई SUV की बाकी जानकारी?
महिंद्रा भारत में बहुत जल्द नई XUV700 लॉन्च करने वाली है जिसे हाल में परीक्षण के दौरान पुणे के नज़दीक फिर से देखा गया है. टेस्ट मॉडल अब भी पूरी तरह स्टिकर्स से ढंका दिखा है, लेकिन SUV दिखने में कैसी होगी इसका अंदाज़ा लगाया जा सकता है. इसी साल कहीं लॉन्च की जाने वाली नई XUV700 कंपनी की सबसे महंगी SUV होगी जो महिंद्रा की प्रचलित 7-सीटर XUV500 की जगह लेगी. बता दें कि साल 2021 में ही नई 7-सीटर SUV को भारतीय बाज़ार में लॉन्च किया जाएगा. कंपनी ने अपनी वेबसाइट पर इससे पहले नई SUV की पूछताछ को लेकर जानकारी भी दी थी.More Related News