
महिंद्रा ने फरवरी 2022 में 27,663 यात्री वाहन बेच कर अब तक की सबसे ज़्यादा बिक्री दर्ज की
NDTV India
महिंद्रा ने भारत में 27,663 यात्री वाहन बेचे, जनवरी 2022 में बेचे गए 19,964 वाहनों की तुलना में, कंपनी ने महीने-दर-महीने 38.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है.
घरेलू वाहन निर्माता महिंद्रा एंड महिंद्रा ने फरवरी 2022 के लिए अपने मासिक बिक्री आंकड़े जारी किए है, इस दौरान कंपनी ने भारत में 27,663 यात्री वाहन बेचे. जनवरी 2022 में बेचे गए 19,964 वाहनों की तुलना में, कंपनी ने महीने-दर-महीने 38.5 प्रतिशत की भारी वृद्धि दर्ज की है. वहीं, फरवरी 2021 में बेची गई 15,391 वाहनों की तुलना में महिंद्रा ने साल-दर-साल 80 फीसदी की वृद्धि दर्ज की है. अब, हमें इस तथ्य पर विचार करना होगा कि पिछले साल इस अवधि के दौरान, महिंद्रा के लाइन-अप में XUV700 नहीं थी, जो वर्तमान में कंपनी के लाइन-अप में टॉप-सेलर कार है, इसलिए, विकास केवल एक बार की विसंगति है.
More Related News