![महिंद्रा की नई XUV700 को मिलेंगे बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स, बहुत सी जानकारी मिली](https://c.ndtvimg.com/2021-04/vstq4gss_upcoming-mahindra-xuv700-10-things-we-know-so-far_625x300_08_April_21.jpg)
महिंद्रा की नई XUV700 को मिलेंगे बेहतरीन सुरक्षा फीचर्स, बहुत सी जानकारी मिली
NDTV India
महिंद्रा का दावा है कि XUV700 को आधुनिक तकनीक वाले बहुत से फीचर्स दिए जाएंगे जिसमें पर्सनलाइज़्ड सेफ्टी अलर्ट जैसे आधुनिक सुरक्षा फीचर शामिल है.
महिंद्रा जल्द ही बाज़ार में नई XUV700 लॉन्च करने वाली है जिसके फीचर्स की जानकारी कंपनी ने देना शुरू कर दिया है. महिंद्रा का दावा है कि XUV700 को आधुनिक तकनीक वाले बहुत से फीचर्स दिए जाएंगे और कंपनी द्वारा जारी ताज़ा झलक में सामने आया है कि कार को पर्सनलाइज़्ड सेफ्टी अलर्ट से लैस किया जाएगा. इसमें अधिक रफ्तार के लिए अलर्ट ड्राइवर को मिलेगा. इसके अलावा नई XUV700 परीक्षण के दौरान भी नज़र आई है जिसमें यह उत्पादन के लिए तैयार दिखाई दे रही है. इसमें SUV के हुड के अंदर का नज़ारा दिखा है, लेकिन यह स्पष्ट नहीं है कि प्रोटोटाइप पेट्रोल मॉडल का है या डीज़ल का.More Related News