मशूहर नारीवादी लेखक और सामाजिक कार्यकर्ता कमला भसीन का निधन, कैंसर का चल रहा था इलाज
ABP News
वे अक्सर नाटकों, गीतों और कला जैसे गैर-साहित्यिक साधनों का उपयोग करके समाज में महिला उत्थान के लिए काम करतीं थीं. भसीन ने नारीवाद और पितृसत्ता को समझने पर कई किताबें लिखी हैं.
नई दिल्ली: महिलाओं के उत्थान के लिए काम करने वाली जानी मानी सामाजिक कार्यकर्ता और कवियत्री कमला भसीन का आज सुबह निधन हो गया. वे कुछ महीने पहले कैंसर की शुकार हुयी थीं. उनके निधन की जानकारी सामाजिक कार्यकर्ता कविता श्रीवास्तव ने दी.
उन्होंने ट्विटर पर लिखा, ''हमारी प्रिय मित्र कमला भसीन का आज 25 सितंबर को लगभग 3 बजे निधन हो गया. यह भारत और दक्षिण एशियाई क्षेत्र में महिला आंदोलन के लिए एक बड़ा झटका है. विपरीत परिस्थितियों में उन्होंने जीवन का जश्न मनाया. कमला आप हमेशा हमारे दिलों में जिंदा रहेंगी. एक बहन जो गहरे दुख में है.''
More Related News