
मध्य प्रदेश : मास्क उतरा दिखा तो बीच सड़क पर रोका, चालान नहीं कटवाया तो कर दी पिटाई
NDTV India
इंदौर के विजय नगर चौराहे पर नगर निगम जोन के पास नगर सुरक्षा समिति के कुछ कार्यकर्ताओं और विजय नगर थाने की पुलिस ने बीती रात मास्क नहीं लगा रहे लोगों को रोककर चालान काटा. इस दौरान बगैर मास्क लगाए आए एक युवक से नगर सुरक्षा समिति के लोग भिड़ गए और उसकी सड़क पर ही जोरदार तरीके से पिटाई कर दी.
मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के इंदौर में शनिवार रात लॉकडाउन (Lockdown) लगने के बावजूद सड़कों पर भारी ट्रैफिक नजर आया. लॉकडाउन लगने के बाद लोग घर जाने की जल्दबाजी में दिखे. इसी दौरान शहर में नगर निगम द्वारा कोविड-19 गाइडलाइंस का उल्लंघन कर रहे और मास्क नहीं लगा रहे लोगों का चालान काटा गया. इंदौर के विजय नगर चौराहे पर नगर निगम जोन के पास नगर सुरक्षा समिति के कुछ कार्यकर्ताओं और विजय नगर थाने की पुलिस ने बीती रात मास्क नहीं लगा रहे लोगों को रोककर चालान काटा. इस दौरान बगैर मास्क लगाए आए एक युवक से नगर सुरक्षा समिति के लोग भिड़ गए और उसकी सड़क पर ही जोरदार तरीके से पिटाई कर दी.More Related News