
भारत में कभी बहुसंख्यक नहीं बन सकते मुस्लिम : दिग्विजय सिंह
NDTV India
दिग्विजय सिंह ने कहा कि मैं भागवत से लेकर संघ के छोटे प्रचारकों तक को इस विषय पर सार्वजनिक बहस की चुनौती देता हूं. मैं प्रमाणित कर दूंगा कि देश में मुसलमान बहुसंख्यक कभी नहीं हो सकते.
भारत में अल्पसंख्यक मुसलमान समुदाय की प्रजनन दर गिरने का दावा करते हुए कांग्रेस के राज्यसभा सदस्य दिग्विजय सिंह (Digvijay Singh) ने मंगलवार को कहा कि देश में मुस्लिमों (Muslims in India) की आबादी इस कदर कभी नहीं बढ़ सकती कि वे हिंदुओं को पीछे छोड़ते हुए बहुसंख्यक बन जाएं.उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के खेमे से जुड़े लोगों पर उक्त विषय में दुष्प्रचार का आरोप लगाते हुए इस संगठन के प्रमुख मोहन भागवत को खुली बहस की चुनौती भी दी. वह यहां कांग्रेस, वामपंथी दलों और श्रमिक संगठनों द्वारा संयुक्त रूप से आयोजित "साम्प्रदायिक सद्भाव सम्मेलन" को संबोधित कर रहे थे.More Related News