![भारत का पहला LNG प्लांट नागपुर में शुरू, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने काटा फीता](https://c.ndtvimg.com/2021-07/3hk3daho_lng-plant-inaugurated-by-nitin-gadkari_650x400_12_July_21.jpg)
भारत का पहला LNG प्लांट नागपुर में शुरू, परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने काटा फीता
NDTV India
नितिन गडकरी ने कहा कि, LNG, CNG या इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के इस्तेमाल करके बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम से राहत पाई जा सकती है.
परिवहन मंत्री नितिन गडकरी ने हाल में भारत के पहले कमर्शियल लिक्विड नेचुरल गैस प्लांट का नागपुर में उदघाटन किया है. इस कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री ने वैकल्पिक बायोफ्यूल की महत्ता पर ज़ोर दिया है जिससे खेती का ऐनर्जी और पावर के लिए करना शुरू हो सके. यह प्लांट बैद्यनाथ आयुर्वेदिक ग्रूप द्वारा कामठी रोड पर स्थापित किया गया है जो नागपुर-जबलपुर हाईवे पर स्थित है. नितिन गडकरी ने कहा कि, LNG, CNG या इथेनॉल जैसे वैकल्पिक ईंधनों के इस्तेमाल करके बढ़ते पेट्रोल-डीज़ल के दाम से राहत पाई जा सकती है. उन्होंने आगे बताया कि LNG एक साफ ईंधन है जो पैसा वसूल भी है और ट्रांसपोर्ट जगत में क्रांति भी ला सकता है. विदर्भ को डीज़ल मुक्त बनाने के @nitin_gadkari जी के सपने की शुरुआत। देश के पहले निजी एलएनजी पंप का लोकार्पण। pic.twitter.com/7gfofzW3hv Inaugurating India's First LNG Facility Plant, Nagpur https://t.co/kWuqVXQ37zMore Related News