![बुलंदशहर में गंगा के तट पर आज शाम होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब](https://feeds.abplive.com/onecms/images/uploaded-images/2021/08/23/16414b463fc5b67ce94aec3c9006572e_original.jpg?impolicy=abp_cdn&imwidth=1200&imheight=628)
बुलंदशहर में गंगा के तट पर आज शाम होगा कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार, आखिरी दर्शन के लिए उमड़ा जनसैलाब
ABP News
यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार बुलंदशहर के नरौरा गांव में आज शाम किया जाएगा. शनिवार रात कल्याण सिंह का निधन हो गया था.
Kalyan Singh Last Rites: पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार आज शाम बुलंदशहर के नरौरा में गंगा नदी के तक तट पर किया जाएगा. उनके अंतिम संस्कार में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केंद्र सरकार के कई मंत्री, भाजपा शासित प्रदेशों की सरकारों के मुख्यमंत्री, पार्टी के पदाधिकारी और हजारों समर्थक मौजूद रहेंगे. इससे पहले मुख्यमंत्री योगी लखनऊ में बीजेपी कार्यालय से कल्याण सिंह की पार्थिव देह को लेकर अमौसी एयरपोर्ट पहुंचे. वहां पर राजस्थान के राज्यपाल कलराज मिश्र ने दिवंगत नेता कल्याण सिंह को श्रद्धासुमन अर्पित किया. इस अवसर पर कल्याण सिंह के सांसद पुत्र राजवीर सिंह तथा उनकी पत्नी भी थीं. कल्याण सिंह के पार्थिव शरीर को अलीगढ़ के अहिल्याबाई होलकर स्टेडियम में रखा गया है. उनके अंतिम दर्शन के लिए लोगों जनसैलाब उमड़ पड़ा. पार्थिव शरीर पहुंचते ही लोग 'जब तक सूरज चांद रहेगा, कल्याण सिंह का नाम रहेगा, कल्याण सिंह अमर रहें' और 'जय श्रीराम' के नारे लगे.More Related News