
बीजेपी प्रदेश कार्यसमिति की हुई बैठक, मिशन-2022 के लिए रोडमैप तैयार
ABP News
बीजेपी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं 2022 चुनाव के लिए कई अहम प्रस्ताव पास हुए. बैठक में उन कार्यक्रमों पर चर्चा हुई जिनको लेकर पार्टी 2022 चुनाव के लिए अब आगे बढ़ेगी.
नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश कार्यसमिति की बैठक मेंं 2022 के लिए रणनीति तैयार कर कई अहम प्रस्ताव पास हुए. बैठक मेंं उन अभियान और कार्यक्रमों पर चर्चा हुई जिनको लेकर पार्टी 2022 के लिए अब आगे बढ़ेगी. बैठक के पहले सत्र मेंं पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने योगी सरकार के कामकज की जमकर सराहना की. सत्रों के दौरान पूरी तरह से 2022 को केंद्र मेंं रखा गया. राजनीतिक प्रस्ताव मेंं तय हुआ कि 2022 सेवा ही संगठन के मूल मंत्र केन्द्र व उप्र सरकार की जन कल्याणकारी नीतियों के साथ जनता मेंं जायेंगे. बीजेपी सरकार एक ऐसे भारत के निर्माण के संकल्प के साथ सेवारत् है जहां कोई गरीब बेघर ना हों, ना भ्रष्टाचार हो, ना अपराध हो, ना जातिवाद हो, ना संप्रदायवाद हो, ना आतंकवाद हो. इस संकल्प को दोहराते हुए लक्ष्य अंत्योदय, प्रण अंत्योदय, पथ अंत्योदय की प्रेरणा लें हम संगठन सेवा के माध्यम से जनसेवा की साधना को सभी कार्यकर्ता मिलकर पूरा करेंगे और आगामी दिनों मेंं आने वाले चुनावों मेंं जनता की सेवा के लिए भारी समर्थन जुटाएगें.More Related News