
बिहार: विधानसभा में BJP और RJD के विधायकों में भिड़ंत, डिप्टी CM का पद संवैधानिक है या नहीं?
NDTV India
तेजस्वी यादव का कहना था कि संविधान में तीन पद मुख्य मंत्री, उनके मंत्रिमंडल के सदस्य यानी मंत्री या राज्यमंत्री और विपक्ष के नेता के पद को ही संवैधानिक मान्यता दी गयी है लेकिन उप मुख्य मंत्री की कोई चर्चा नहीं है. उन्होंने ये भी कहा कि वो भी खुद उप मुख्य मंत्री रहे हैं और इस बात को भली भाँति जानते हैं.
बिहार विधान सभा में शनिवार (13 मार्च) को सत्ता पक्ष और विपक्ष के बीच काफ़ी तनातनी दिखी. इस तनाव का कारण ना केवल राजस्व मंत्री रामसूरत राय का मुद्दा रहा बल्कि विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने जब ये कहा कि उप मुख्य मंत्री का पद कोई संवैधानिक पद नहीं होता है, तब वर्तमान में उप मुख्य मंत्री तारकिशोर प्रसाद और उनके पार्टी के सदस्यों ने इस पर अपना विरोध जताया.More Related News