![बिल्कुल नई ह्यून्दे अल्कज़ार SUV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹ 16.30 लाख](https://c.ndtvimg.com/2021-06/cgm53nv8_hyundai-alcazar_650x400_18_June_21.jpg)
बिल्कुल नई ह्यून्दे अल्कज़ार SUV भारत में लॉन्च, शुरुआती कीमत ₹ 16.30 लाख
NDTV India
बिल्कुल नई अल्कज़ार का भारत में मुकाबला एमजी हैक्टर प्लस, टाटा सफारी और आगामी महिंद्रा XUV700 से होगा. जानें किन फीचर्स से लैस है नई ह्यून्दे अल्कज़ार?
लंबे इंतज़ार के बाद ह्यून्दे इंडिया ने तीन-पंक्ति वाली बिल्कुल नई SUV अल्कज़ार भारत में लॉन्च कर दी है. 2021 ह्यून्दे अल्कज़ार की शुरुआती एक्सशोरूम कीमत रु 16.30 लाख है जो टॉप मॉडल के लिए रु 19.99 लाख तक जाती है. SUV को कंपनी ने तीन मुख्य ट्रिम - प्रेस्टीज, प्रिमियम और सिग्नेचर में लॉन्च किया है जिसमें से हर एक के साथ विकल्प में ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन मिला है. नई अल्कज़ार की अंडरपिनिंग ह्यून्दे क्रेटा से ली गई हैं, लेकिन प्रिमियम मॉडल के हिसाब से नई SUV में कई सारे बदलाव बदलाव किए गए हैं. बिल्कुल नई अल्कज़ार का भारत में मुकाबला एमजी हैक्टर प्लस, टाटा सफारी और आगामी महिंद्रा XUV700 से होगा. बता दें कि ह्यून्दे इंडिया ने SUV को कुल 12 वेरिएंट्स में लॉन्च किया है.More Related News