![फरीदाबाद : अरावली की पहाड़ियों के बीच मिली 1 लाख साल पुरानी गुफाएं](https://c.ndtvimg.com/2021-07/e66n7sd8_faridabad-aravalli-hills_625x300_24_July_21.jpg)
फरीदाबाद : अरावली की पहाड़ियों के बीच मिली 1 लाख साल पुरानी गुफाएं
NDTV India
दिल्ली से करीब 45 किमी दूर अरावली की पहाड़ियों से घिरे गांव कोट से सटी पहाड़ियों के 10 किमी के दायरे में शैलेश बैंसला को पुरापाषाण काल के अवशेष मिले हैं. अरावली के जंगलों से घिरे पहाड़ों पर कई किलोमीटर पैदल चलने के बाद शैलेश ने NDTV को पत्थरों पर खुदी पाषाण काल की चित्रकारी को दिखाए. जिसमें चट्टान पर हाथ और पैर के पंजों के कई निशान बने मिले.
दिल्ली से सटे फरीदाबाद के अरावली की पहाड़ियों में एक लाख साल पुरानी गुफाएं और पत्थर पर उकेरे गए शिलाचित्र मिले हैं, जिनसे पता चलता है पुरापाषाण काल में कभी मानव यहां की गुफाओं में रहते रहे होंगे. अब हरियाणा पुरातत्व विभाग ने इन साइट्स को संरक्षित करने का प्रस्ताव दिया है. दिल्ली-हरियाणा बार्डर में अरावली की बियाबान पहाड़ियों में एक लाख साल पुरानी गुफाएं और शैलचित्र के निशान खोजने में दो शोधकर्ताओं की अहम भूमिका है. पहले शोधकर्ता शैलैश बैंसला पुरापाषाण काल के औजारों और चित्र पर शोध कर रहे हैं. उनके घर में पुरापाषाण काल के पत्थर के अनगिनत औजार हैं, जिनके जरिए उन्होंने इस तरह के क्यूबल्स बनाएं होंगे. दुनिया की सबसे पुरानी कलाकृतियां इन्हीं पत्थरों के औजार से बनाई गई है.More Related News